बीसलपुर। रेलवे के चार अंडरपास बारिश के पानी से भर गए हैं। ऐसे में आवागमन प्रभावित हो रहा है। चार और पांच अगस्त को भारी बारिश होने के कारण इस क्षेत्र के चारों अंडरपास में बारिश का पानी भर गया है। बारिश का यह पानी चौसरा, कासिमपुर, मिघौना और रूरिया के पास स्थित अंडरपास में भरा है। इनमें दो से तीन फीट तक पानी है। इधर से गुजरने वाले सभी यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। अंडरपास से होकर निकलने में महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। जागरूक लोगों ने रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इधर आकर्षित कराया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।, जिससे लोगों में जिम्मेदारों के प्रति रोष है।