पूरनपुर में कोतवाली रोड पर उप डाकघर के बाहर ब्रह्मदेव बाबा स्थल पर लगे पेड़ की डाल गिरने से आवा
पूरनपुर। कोतवाली रोड पर उप डाकघर के बाहर ब्रह्मदेव स्थल पर खड़ा पीपल के पेड़ का एक हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मंगलवार को पूरे दिन आवागमन एक ओर से हुआ। ऐसे में लोगों को दिक्कत हुई।
ब्रह्मदेव बाबा स्थल पर सालों पुराना पीपल का पेड़ खड़ा था। मंगलवार सुबह करीब चार बजे पीपल के पेड़ की एक बड़ी शाखा जड़ के पास से टूटकर कोतवाली मार्ग पर गिर गई। हादसे के समय आवागमन कम होने से बड़ी दुर्घटना टल गई, लेकिन पूरे दिन कोतवाली मार्ग से ब्रह्मदेव बाबा स्थल के समीप आवागमन एक ओर से रहा। इससे लोगों को असुविधा हुई। संवाद