फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध पार्किंग और जाम से परेशान व्यापारियों ने पुलिस से लगाई गुहार

Mon, 15 Jun 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बरखेड़ा को ज्ञापन देते व्यापारी स्रोत संगठन सदस्य
विज्ञापन
बरखेड़ा। व्यापारियों ने कस्बे में अवैध पार्किंग और सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर पुलिस से गुहार लगाई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई ने इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी महेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि नगर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर ई-रिक्शा/ऑटो और मैजिक वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण व्यापारियों और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य रूप से ब्लॉक तिराहा, दौलतपुर रोड और थाना चौराहे पर ये वाहन दिन भर खड़े रहते हैं, जिससे न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष प्रिंस भारद्वाज बजरंगी और नगर महामंत्री उत्तम अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें