बीसलपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि उत्पीड़न से बचने के लिए व्यापारी परिवार की तरह एकजुट रहें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार को देररात अग्रवाल सभा भवन में आयोजित व्यापार मंडल के जिला स्तरीय सम्मेलन में व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों में व्यापारी बीमा योजना चल रही है। व्यापारियों का किसी भी स्तर पर कोई उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
व्यापार मंडल व्यापारियों की सेवा में पूरी तरह से कृत संकल्प है। देश की आर्थिक स्थिति व्यापारी मजबूत करता है। व्यापारी परिवार की तरह रहें और भ्रष्ट अधिकारियों से किसी भी कीमत पर न डरें। जरूरत पड़ने पर व्यापारी भ्रष्ट अधिकारियों के विरोध मे प्रदर्शन भी करें।
सम्मेलन में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजमेर सिंह छीना ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के स्वाभिमान से कोई भी खिलवाड़ नहीं होने देगा।
सम्मेलन में जिलाध्यक्ष देवेश बंसल, युवा जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, नितिन भारद्वाज, बीरेंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, धीरज गुप्ता, मनेाज अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, इनायत खान, मोहम्मद इमरान, रवि उल्ला, पंकज गंगवार, शाहिद खान आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने और संचालन मनोज अग्रवाल ने किया। समारोह में नगर के वयोवृद्ध व्यापारी कैलाश अग्रवाल और लियाकत अली को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर और लखनऊ के भी कुछ व्यापारी नेता भी शामिल हुए।
बीसलपुर मैं व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करते अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक