फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घटना का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
पूरनपुर में बैठक करते उघोग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल के व्यापारी व मौजूद कोतवाल । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में डकैती की घटना का खुलासा न होने पर पलायन का फ्लैक्स लेकर पहुंचे व्यापारी सुनील गुप्ता को व्यापारी नेताओं ने बमुश्किल समझाकर शांत किया। बाद में कोतवाल ने भी वहां पहुंचकर अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन

30 जनवरी को मैगलगंज हाईवे पर गांव रंपुरा में परिवार के साथ दुकान की ऊपरी मंजिल पर रह रहे किराना व्यापारी सुनील गुप्ता और उसके परिजनों को बंधकर बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। डकैत लाखों रुपये की नकदी, साढ़े चार सौ ग्राम सोने, पांच सौ ग्राम चांदी के आभूषण, दो मोबाइल लूट ले गए थे।
व्यापारी नेताओं के रोष जताने पर सुनील गुप्ता की ओर से पांच डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटनास्थल का आईजी डॉ. राकेश कुमार ने निरीक्षण कर मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। घटना के खुलासा को छह टीमें बनाई गईं। व्यापारी की दुकान में मिले डीवीआर को पुलिस ने खंगाला। मगर घटना का खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन

इसके विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी के प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक में किराना व्यापारी डकैती की घटना का खुलासा न होने पर पलायन का फ्लैक्स लेकर पहुंचा। व्यापारी का कहना था कि डकैत उसे मारने की धमकी दे गए हैं। परिजन घटना को लेकर अब भी दहशत में है।
उसकी पत्नी दिल्ली चलने की जिद कर रही है। व्यापारी नेताओं ने सुनील गुप्ता को बमुश्किल समझाया कि पलायन करना समस्या का समाधान नहीं है। बैठक में पहुंचे कोतवाल प्रवीण कुमार ने घटना के खुलासा को हो रही कोशिश की जानकारी दी। बैठक में व्यापारी की सुरक्षा की मांग भी की गई।
इसके बाद व्यापारी नेताओं ने व्यापारी के घर पहुंचकर उनकी पत्नी को ढाढ़स बंधाया। बैठक की अध्यक्षता नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां ने की। बैठक में प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की, नगरपालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, सराफा संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता, अशोक खंडेलवाल, राजू खंडेलवाल, मोहम्मद उमर खां, दीपक अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, सुनील गुप्ता, आशीष रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

पूरनपुर में बैठक करते उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारी व मौजूद कोतवाल । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें