फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: व्यापारियों ने सीएमओ का पुतला फूंका

विज्ञापन
सीएमओ का पुतला फूंकते व्यापारी । संवाद
विज्ञापन
- लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर बच्चे की मौत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर प्रसव के बाद बच्चे की मौत के मामले से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को माधोटांडा कस्बे के मुख्य मार्ग पर सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी कर प्रतीकात्मक रूप से पुतला फूंका। व्यापारियों ने सीएमओ पर लापरवाह कर्मचारियों को बचाने का आरोप भी लगाया।

व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की के नेतृत्व में पूरनपुर और माधोटांडा के व्यापारी मुख्य मार्ग पर बीएसएनएल टावर के निकट एकत्र हुए। इसके बाद सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। प्रांतीय मंत्री समेत व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर पिछले दिनों चिकित्सकों की लापरवाही के चलते एक महिला का प्रसव हुआ था। बाद में बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन जांच के नाम पर लापरवाह कर्मचारियों को बचा लिया गया। व्यापारियों ने कहा कि जल्द ही अफसर कोई ठोस कदम नहीं उठाते हैं तो व्यापारी जिले भर में आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरान चांद मियां खां, रिफाकत अंसारी, शहनवाज हुसैन, कार्तिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें