फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: व्यापारियों का एलान- नवंबर से न चलीं ट्रेनें तो होगा आंदोलन

Sun, 10 Sep 2023 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ट्रेने न चलने के विरोध में रेलवे स्टेशन पर बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय करते व्यापारी । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। ट्रेनों का संचालन शुरू न होने से खफा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर व्यापारियों की रविवार को बैठक हुई। बारिश के बाद भी बैठक में व्यापारियों के अलावा नगर के प्रमुख चिकित्सक, वकील और विभिन्न संगठनों के लोग भी पहुंचे। बैठक में 30 नवंबर तक ट्रेनें न चलने पर एक दिसंबर से तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन और बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी की अगुवाई में हुई बैठक मेंं कहा गया कि क्षेत्र की सबसे ज्वलंत समस्या ट्रेनों का संचालन न होना है। सवा पांच साल से कछुआ गति से आमान परिवर्तन का काम हो रहा है। अफसर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन के बाद भी समस्या जस की तस है। व्यापार चौपट हो गया है।
किसान, छात्र, व्यापारी, चिकित्सक, वकील सहित सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। ट्रेनें न चलने पर अब उग्र आंदोलन होगा। बैठक में तय हुआ कि नवंबर के अंत तक ट्रेनोंं का संचालन शुरू न होने पर एक, दो और तीन दिसंबर को धरना-प्रदर्शन होगा। बाजार भी बंद किया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष हाजी जाहिद खां, महामंत्री अजय खंडेलवाल, विजयपाल विक्की, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना, सराफा संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता, सिख समाज के बलजीत सिंह खैहरा, ग्रेजुएट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपाइयों ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर। सपा के नगराध्यक्ष हाजी लाडले के नेतृत्व में रविवार को रेेलवे पटरी पर एकत्र हुए लोगों ने ट्रेनें न चलने के विरोध में प्रदर्शन किया। हाजी लाडले ने कहा कि आमान परिवर्तन का काम एक साल में पूरा कर ट्रेनों का संचालन शुरू करने का दावा किया गया था, लेकिन सवा पांच साल बीत जाने के बाद भी ट्रेनें चालू नहीं हुई हैं। इससे सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। अफसर सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में हाजी लाडलेे, बंटू खां, लल्ला, अलीम, गुड्डू, शकील, इब्ने हसन, मोहम्मद हनीफ , रफीउल्ला आदि थे।

ट्रेने न चलने के विरोध में रेलवे स्टेशन पर बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय करते व्यापारी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें