फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीमेंट खरीदने के नाम पर व्यापारी से ठगे 8.20 लाख रुपये, रिपोर्ट

Thu, 29 May 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सीमेंट खरीदने के नाम पर व्यापारी से 8.20 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह निवासी महबूब हसन ने कोर्ट के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह नेशनल कांट्रेक्टर एंड सप्लायर फर्म का मालिक है। उसने एक सीमेंट की आवश्यकता की विज्ञप्ति इंडिया मार्ट पर डाली थी। आरोप है कि इसके बाद उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोनकॉल आई। खुद को सीतापुर का निवासी सीमेंट वितरक बताया। उसकी बातों पर विश्वास कर अलग-अलग बार में 3.20 लाख रुपये सीतापुर यश बैंक के खाते में जमा किए व पांच लाख रुपये नकद भी दिए गए। इसके बाद आरोपी बातों से मुकर गए और ठगी कर ली। ठगी की जानकारी होने पर उसने सीतापुर पुलिस से भी की थी। सीतापुर पुलिस ने मामले में योगेश पांडे निवासी प्रगति विहार लखनऊ,मोहम्मद सैफ निवासी दुबग्गा लखनऊ,आयरा इंटरप्राइजेज के मालिक मोहम्मद कासिम निवासी ग्राम किशनपुर थाना किच्छा उधमसिंह नगर और दो अज्ञात को पकड़कर दो दिन हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया। मामले में पीलीभीत पुलिस से भी शिकायत की गई थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें