पूरनपुर। बगैर अभिलेखों के ट्रैक्टर ट्राॅली से ले जाई जा रही लकड़ी कोतवाल ने पकड़ ली। बाद में इसे सीज कर दिया गया।
रविवार शाम को कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने शेरपुरकलां में एक लकड़ी भरी ट्राॅली-ट्रैक्टर को रुकवाकर जांच की। उन्होंने बताया कि ट्राॅली से शीशम, आम की लकड़ी थी जो ईंट भट्ठे पर ले जाई जा रही थी। जांच में लकड़ी ले जाने और ट्रैक्टर के अभिलेख नहीं मिले। इस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया। संवाद