फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध रूप से मिट्टी खनन करते पकड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। एक गांव के पास पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ ली।
विज्ञापन

घुंघचाई क्षेत्र में दिन रात मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। इसकी शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थीं। शनिवार को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त रूप से टीम अवैध खनन को लेकर क्षेत्र में गश्त कर रही थे। इसी दौरान गांव जितौरिया टांडा के जंगल के पास अवैध खनन की सूचना मिली। पुलिस ने टीम के साथ पहुंच कर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को ट्रैक्टर ट्राली से खनन होता मिला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद ट्रैक्टर चालक राम निवास से खनन संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर बलरामपुर पुलिस चौकी पर सीज कर दिया। लेखपाल राहुल गौड़ की ओर से पुलिस ने चालक राम निवास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक वाहन को कब्जे में लेकर लेखपाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें