फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सरकारी भूमि पर बोई फसल पर चलवाया ट्रैक्टर

Wed, 07 Feb 2024 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ग्राम दियुनी केसरपुर में एसडीएम ने हटवाया अवैंध कब्जा । स्रोत - एसडीएम
विज्ञापन
पीलीभीत। सरकारी जमीन पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर फसल बो दी थी। शिकायत के बाद जब जांच हुई तो मामला सही पाया गया। इसपर एसडीएम ने टीम के साथ मौके पर जाकर फसल को जोत दिया। अवैध कब्जेदारों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तीन दिन पहले शिकायत पर एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने गांव दियूनी केसरपुर में जाकर जांच की थी। यहां पर करीब 40 बीघा जमीन पर लेागों का कब्जा था। मौके पर फसल खड़ी मिली थी। तब जांच के बाद वह चले आए थे।
मंगलवार को एसडीएम तहसीलदार, नायब तहसीलदार और लेखपालों के साथ गांव पहुंच गए। गांव में जाकर सरकारी जमीन पर ट्रैक्टर और हैरों से जमीन को जोत दिया। इस दौरान वहां पर काफी भीड़ लग गई। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद अवैध कब्जेदारों के नाम भी दर्ज किए गए। सभी को चेतावनी दी गई है। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया 40 बीघा जमीन पर करीब 25 से 30 लोगों का कब्जा था। अवैध कब्जा से जमीन को मुक्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें