फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पर्यटन विभाग 76.63 लाख से संवारेगा नीलकंठ सरोवर

विज्ञापन
लिलहर सरोवर के सौदर्यकरण का ​शिलान्यास करते विघायक विवेक वर्मा । स्रोत - विघायक
विज्ञापन
बिलसंडा। लिलहर में नीलकंठ सरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 76. 63 लाख रुपये दिए हैं। सरकार के इस प्रयास से पौराणिक नीलकंठ सरोवर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने में मदद मिलेगी। बृहस्पतिवार को विधायक विवेक वर्मा ने सौंदर्यीकरण के कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

लिलहर में प्रत्येक अमावस्या पर पवित्र नीलकंठ सरोवर पर मेला लगता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां स्नान करने आते हैं। रखरखाव न होने से अभी तालाब पक्का नहीं बनाया जा सका है। भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि पर्यटन विभाग ने 76.63 लाख का बजट लिलहर सरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत किया है। उन्होंने बताया इसके साथ ही क्षेत्र के सात गांव में 79 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें