फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धोखधड़ी कर प्लॉट के नाम पर ले लिए छह लाख, अब कर रहे गुुमराह

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जमीन का सौदा करने के बाद जालसाजों ने युवक से छह लाख रुपये लेने के बाद भी बैनामा नहीं कराया। जब युवक ने रुपए वापस मांगे तो उक्त लोग टालमटोल करने लगे। आईजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बरेली के थाना प्रेमनगर के मोहल्ला कृष्ण बिहार निवासी शलभ सक्सेना ने बताया कि उनकी तिरुपति वैंक्टेश्वर इन्फ्रा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से पीलीभीत में फर्म है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा निवासी मोहित शर्मा, क्षितिज सक्सेना ने गांव बिलगवां के बाहर चुंगी पर गाटा संख्या 504 को दिखाकर 96.654 वर्म मीटर जमीन का सौदा सात लाख रुपये में किया।
इसमें से उक्त लोगों को छह लाख रुपये देकर उसने अपने हक में 20 अप्रैल 2022 को इकरारनामा कराया। इसमें क्षितिज सक्सेना गवाह बना। इसके बाद कई बार उक्त लोगों ने झूठा आश्वासन दिया लेकिन आज तक न तो बैनामा कराया गया और न ही रुपये वापस किए।
विज्ञापन

युवक ने मामले की शिकायत आईजी से की। आईजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मोहित शर्मा और क्षितिज सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें