फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: व्यापार के लिए 4.80 लाख रुपये लिए उधार, मांगे तो दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। व्यापार के नाम पर 4.80 लाख रुपये उधार लिए, वापस मांगने पर आरोपी ने राशि वापस देने से इन्कार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर निवासी सुधीर दीक्षित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी पुरुषोत्तम यादव से दोस्ती थी। आरोप है कि आरोपी ने 4.80 लाख रुपये व्यापार में लगाने के लिए लिये। दो माह में राशि वापस करने का वादा किया। इसके बाद रकम वापस नहीं की।
23 अप्रैल को रुपये मांगने उसके घर गए तो पुरुषोत्तम यादव व उसके पिता रामऔतार यादव ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। गाली गलौज कर दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन पांडेय नेे बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें