फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टोल प्लाजा कर्मी की विषाक्त पदार्थ के सेवन से बिगड़ी हालत, भर्ती

Sun, 08 Mar 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर-पीलीभीत पर स्थित टोल प्लाजा कर्मी की विषाक्त पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव वस्तना निवासी प्रेमपाल बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग स्थित टोल प्लाजा पर कर्मचारी है। शनिवार रात उसने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसपर उसने अपने ममेरे भाई को फोन कर सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बरखेड़ा सीएचसी के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। मामले की जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें