फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आज 18 मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे कांवड़िये

विज्ञापन
बिलसंडा नगर से कछला जल भरने को रवाना हुआ जत्था व मौजूद व्यापार मंडल महिला मोर्चा की पदा​धिकारी।
विज्ञापन
पीलीभीत। सावन के तीसरे सोमवार को शहर के श्री गौरी शंकर मंदिर समेत 18 मंदिरों में कांवड़ियों के जलाभिषेक करने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। जलाभिषेक करने के लिए रविवार की दोपहर से ही कांवड़ियों के जत्थे मंडी समिति परिसर में बनाए गए विश्राम स्थलों पर पहुंचने लगे। रात्रि विश्राम करने के बाद कांवड़िये सोमवार को जिले के मंदिरों पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को ढाई हजार कांवड़िये मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर शहर सुपर जोन और तीन जोन में बांटा गया है। जिले में प्रवेश करने से लेकर मंदिरों तक पुलिस की सुरक्षा में कांवड़ियों के जत्थों के पहुंचने की व्यवस्था की गई है। एसपी ने पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
जिले के 18 मंदिरों में सावन के तीसरे सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांवड़िये जलाभिषेक करेंगे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को रूट चार्ट, पार्किंग व्यवस्था व अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए गए हैं। शहर को एक सुपरजोन, तीन जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया है। चार हजार डाक कांवड़ से भी अभिषेक होगा।
विज्ञापन


बिलसंडा : कांवड़ियों को तिलक लगाकर किया रवाना

बिलसंडा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने महिला मोर्चा नगराध्यक्ष रानी वर्मा के नेतृत्व में कांवड़ियों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर रवाना किया। कांवड़ियों के जत्थे में 20 लोग शामिल रहे। यह लोग शाम को बदायूं के कछला घाट से जल भरकर सोमवार सुबह जलाभिषेक करेंगे। इस अवसर पर महामंत्री साधना मिश्रा, उपाध्यक्ष शिखा राज, उपाध्यक्ष ममता जायसवाल, संगठन मंत्री शशिलता सक्सेना तिलक ने लगाया। संवाद



बीसलपुर। रविवार को बदायूं के कछला घाट से कांवड़ लेकर काफी संख्या में कांवड़िये यहां पहुंच गए। कुछ श्रद्धालु चुर्रासकतपुर और बीसलपुर के बीच स्थित विद्यालयों में ठहरे हैं। यह श्रद्धालु सोमवार को नगर के गुलेश्वर नाथ मंदिर में गंगाजल चढ़ाएंगे। कुछ श्रद्धालु लखीमपुर के कस्बा गोला की ओर रवाना हो गए। कावंड़ियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर पुलिस तैनात की गई है। संवाद

बिलसंडा नगर से कछला जल भरने को रवाना हुआ जत्था व मौजूद व्यापार मंडल महिला मोर्चा की पदाधिकारी।

बिलसंडा नगर से कछला जल भरने को रवाना हुआ जत्था व मौजूद व्यापार मंडल महिला मोर्चा की पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें