आज आएंगे पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा शनिवार को मैलानी से इज्ज्तनगर (बरेली) तक रेल खंड का निरीक्षण करेंगे। जीएम के आने का पता लगने पर ब्राडगेज प्लेटफार्म नंबर दो की शिफ्टिंग का कार्य तेज हो गया है। इज्जतनगर मंडल कार्यालय के मुताबिक जीएम विशेष सैलून से 21 जनवरी को मैलानी से पीलीभीत तक रेलवे ट्रैक, स्टेशनों और फाटकों आदि का निरीक्षण करेंगे। वह दोपहर करीब एक बजे पीलीभीत स्टेशन पहुुंचेंगे। इसके बाद पीलीभीत से इज्जतनगर स्टेशन तक विंडो निरीक्षण करेंगे। इधर, जीएम के प्रस्तावित दौरे की भनक लगने पर पीलीभीत रेलवे स्टेशन को चाक चौबंद करने के साथ प्लेटफार्म नंबर दो की शिफ्टिंग का कार्य तेज करा दिया गया। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि प्लेटफार्म दो 550 मीटर लंबा व 11 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इस प्लेटफार्म को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फुट ओवरब्रिज का कार्य भी करीब डेढ़ माह में पूरा कर लिया जाएगा। इधर, इज्जतनगर मंडल कार्यालय के पीआरओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि जीएम 21 जनवरी को दोपहर एक बजे पीलीभीत स्टेशन पर पहुंचेंगे।