जगह-जगह क्षतिग्रस्त ड्यूनीडाम मार्ग संवाद
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में ड्यूनीडाम से टोडरपुर मार्ग की मरम्मत जल्द शुरू की जाएगी। शासन से मंजूरी के बाद 22 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। बजट मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। सड़क की मरम्मत से लोगों को राहत मिलेगी।
जिले में बदहाल हो चुकी सड़कों की हालत सुधारने को लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन में प्रस्ताव भेजा गया था। शासन स्तर से इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। बजट भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही काम की शुरुआत भी की जाएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से ड्यूनीडाम मार्ग से टोडरपुर मार्ग की मरम्मत की मंजूरी मिली है।
इसके लिए 22 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा अन्य कई सड़कों का भी प्रस्ताव मंजूर हुआ है। इनकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। बता दें कि सड़क पर गड्ढे होने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी हो रही थी।
परेवा वैश्य मार्ग पर भी होगा काम
परेवा वैश्य मार्ग से ड्यूनीडाम तक 10 किलोमीटर सड़क की भी मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए भी शासन स्तर से 10 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। विभाग ने इसका भी टेंडर निकाला है। दो माह में सड़क का निर्माण पूरा करने की बात कही जा रही है।