फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संविदा कर्मचारी बोला- कनेक्शन के लिए जेई से कर लो जुगाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। लेखपाल संघ के मंत्री सतेंद्र सिंह ने एसडीएम से शिकायत कर जेई से सेटिंग न करने पर बिजली कनेक्शन न होने, संविदा बिजली कर्मी पर घर में घुसकर धमकाने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के नेता सतेंद्र सिंह ने बताया कि उनका आवास सिरसा चौराहे के समीप एक कॉलोनी में है। कॉलोनी में बिजली खंभे से ४० से सौ मीटर दूरी पर लोगों के कनेक्शन किए गए हैं। बिजली कनेक्शन को किए गए आवेदन को इस तर्क के साथ निरस्त कर दिया गया कि कॉलोनी अन इलेक्ट्रिीफाइड है। उनका आरोप है कि माधोटांडा विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मचारी ने कनेक्शन लेने के लिए जेई से सेटिंग करने को कहा।
आरोप है कि 16 जनवरी को घर में घुसकर संविदा कर्मचारी ने बगैर जुगाड़ के कनेक्शन न होने की धमकी दी और अभद्रता की। लेखपाल संघ के मंत्री ने एसडीएम से शिकायत कर पूरे मामले की जांच कराकर भ्रष्टाचार के तहत आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें