फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिल्ला नंबर-4 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आज

Tue, 21 Jun 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास के दृष्टिकोण से अति पिछड़े और स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम भूदान क्षेत्र के लोगों के लिए यह खुशखबरी है। क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए अमर उजाला फाउंडेशन बुधवार को वहां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रांस क्षेत्र के इस इलाके के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं किसी दूर की कौड़ी से कम नहीं हैं। बीमार लोगों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल पाता है। अमर उजाला फाउंडेशन ने लोगों की इन्हीं दिक्कतों को काफी करीब से देखा है। क्षेत्रवासियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने व उनकी जांच कर निशुल्क दवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही फाउंडेशन यह शिविर आयोजित कर रहा है। शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस शिविर से भूदान क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को लाभ पहुंचेगा। शिविर का शुभारंभ सुबह दस बजे हो जाएगा। पंजीकरण सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा। मलेरिया, टाईफाइड समेत कई जांच भी होंगी 22 जून को टिल्ला नंबर चार में लगने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन की मोबाइल वैन पहुंचेगी। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों की सलाह पर मलेरिया, टाईफाइड और शुगर समेत विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच भी मौके पर नि:शुल्क की जाएगी। अमर उजाला फाउंडेशन की मोबाइल वैन में इसकी सुविधा रहेगी। ये चिकित्सक करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के अधिक से अधिक लोग अपना उपचार करा सकें इसके लिए कुशल चिकित्सकों की टीम नियुक्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शिविर में पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी मोहम्मद असलम, आयुस चिकित्सक डा. देवेश गिरि, दंतरोग विशेषज्ञ डा. अरविंद प्रताप, फिजीशियन डा. विनीत यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. प्रियंका कटियार, फिजीशियन डा. मनोज व नेत्र परीक्षण अधिकारी सतीश सिंह मरीजों का परीक्षण करेंगे। इसके अलावा फार्मेसिस्ट राजीव मिश्रा और अभिषेक वर्मा नि:शुल्क दवाओं का वितरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें