पीलीभीत। नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते टैक्सी स्टैंड के लिए अब तक जगह चिह्नित नहीं की जा सकी है। इससे टैक्सी चालक मनमानी करते हुए वाहनों को सड़कों के किनारे जहां-तहां खड़ा कर रहे हैं। इससे चौराहों पर जाम की स्थिति बन रही है।
अवैध टैक्सी स्टैंडों की वजह से चौराहों पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने हर शहर में टैक्सी स्टैंडों के लिए जगह निर्धारित करने के निर्देश दिए थे। मार्च में स्टैंड का ठेका खत्म हो चुका है। तबसे चालक मनमर्जी से वाहनों को सड़काें पर खड़ा कर रहे हैं। इससे चौराहों और मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके बाद भी पालिका के जिम्मेदार समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं।
पिछले साल नगर पालिका ने शहर में टैक्सी स्टैंड के लिए कुछ स्थानों पर भूमि चिह्नित की थी। इस बार स्टैंड के ठेके खत्म होने के बाद अभी तक काेई जगह चिह्नित नहीं की गई है। दूसरी तरफ वाहन चालक भी मनमर्जी पर उतारू हैं। शहर में अमरिया बस स्टैंड के लिए जगह निर्धारित है। मगर चालक सड़कों पर ही बसें खड़ी कर रहे हैं। रोडवेज बसें जब इधर से गुजरती हैं तो आवागमन बाधित होता है।
फोटो-
जेएमबी तिराहे पर बन गया नया स्टैंड
अब टैक्सी चालक अपने हिसाब से सवारियों को ले जाने के लिए जगह निर्धारित कर रहे हैं। जहां ज्यादा सवारी मिलने की उम्मीद होती है, वहीं अड्डा बना लेते हैं। अब उन्होंने बरेली रोड पर जेएमबी तिराहे पर वाहन खड़े करने शुरू कर दिए हैं। इससे यातायात बाधित होने लगा है।
फोटो: 10
अगर जगह का निर्धारण हो जाए तो हम लोग भी स्टैंड पर ही वाहन खड़े करें। जिसका नंबर हो, वही चौराहे पर पहुंचे। मगर जगह ही नहीं दी जा रही है। - गुड्डू चालक
फोटो: 11
हम लोगों को जगह तो मिल नहीं रही है। जहां वाहन खड़े करो तो कभी पुलिस तो कभी एआरटीओ का डर सताता रहता है। आखिर कहां जाएं। - बाबू चालक
बीते साल ये जगह की गईं थीं चिह्नित
- शहर में मंडी समिति के पास नौगवां पुल के नीचे।
- सामाजिक वानिकी विभाग दफ्तर के सामने।
- माधोटांडा रोड पर मॉडल शाॅप के सामने।
वर्जन
पूर्व में चिह्नित किए गए स्थानों पर ही टैक्सी स्टैंड बनाए जाएंगे। जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। - देवेंद्र कुमार, प्रभारी ईओ
गुड्डू।
गुड्डू।
गुड्डू।