फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में बाघिन का तीसरा हमला, एक और किसान की जान गई

Tue, 07 Feb 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
तीन दिन में बाघिन का तीसरा हमला, एक और किसान की जान गई
विज्ञापन
खूनी बाघिन ने सोमवार की रात फिर एक किसान की जान ले ली। पिपरिया करम गांव में खेत की रखवाली कर रहे 60 वर्षीय नन्हे लाल को मार डाला। बाघिन का लगातार तीन दिन में यह तीसरा हमला है। शनिवार की रात भी एक किसान को खेत पर बाघिन ने मार दिया था। रविवार की रात घर में घुसकर एक महिला को जख्मी कर दिया था। बीते चार महीने में बाघों के हमले में पांच लोग मारे गए हैं जबकि एक महिला घायल हुई है। बाघिन के लगातार हो रहे हमले से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को काफी देर बाद किसान का शव उठने दिया। बाद में पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के समझाने पर लोग माने। उधर वन विभाग भी घटनाओं को लेकर चिंतित है। मंगलवार को दुधवा से आई ट्रेंक्युलाइजर टीम ने दो हथिनियों पर सवार हो कांबिंग भी की, लेकिन बाघिन कहीं नजर नहीं आई। दो दिन पहले बाघिन ने माधोटांडा क्षेत्र किसान धनीराम को मार डाला था। इसके बाद रविवार की रात करनापुर गांव में मंजीत कौर को घर में घुसकर घायल कर दिया था। हमला करने के बाद बाघिन रेलवे लाइन और असम रोड पार कर दक्षिण की ओर करीब 10 किमी दूर पिपरिया करम गांव की तरफ पहुंची। बाघिन ने यहां जंगल के किनारे प्यारा सिंह के खेत पर रखवाली कर रहे शिवनगर निवासी 60 वर्षीय नन्हेलाल को मार डाला। बाघिन नन्हे लाल को झोपड़ी के अंदर से बिस्तर सहित खींचकर गेहूं के खेत में करीब 300 मीटर दूर तक ले गई। सुबह जब पड़ोसी फार्मर बूड सिंह का पुत्र जगजीत सिंह उन्हें देखने खेत पर गया तो झोपड़ी में उनके न मिलने और साथ चल रहे कुत्तों के एकाएक पीछे लौटने पर उसे खतरे का अंदेशा हुआ। जिससे वह लौट गया और घरवालों व आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण झोपड़ी से बने घसीटने के निशान का पीछा करते हुए शव तक पहुंचे। बाघिन ने नन्हे लाल का दायां पैर और बाएं हाथ का पंजा खा लिया था। प्रभागीय वनाधिकारी सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मृतक के परिवार को पांच लाख का मुआवजा दिलाया जाएगा। बाघिन को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें