फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खपरैल गौटिया में निकला मगरमच्छ 

Fri, 24 Mar 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
खपरैल गौटिया में निकला मगरमच्छ
विज्ञापन
शहर से सटे गांव खपरैल गौटियां में एक मगमच्छ से तालाब से बाहर आ गया। सूचना मिलने पर पहुंची वनविभाग की टीम ने इसे पकड़कर माला नदी में छुड़वा दिया। खपरैल गौटिया में गांव के निकट स्थित तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ शुक्रवार को दोपहर के समय गांव के अंदर पहुंच गया। मगरमच्छ को गलियों में जाते लोग गांव वाले घबरा गए। लोगों ने अपनी छोटे पशुओं एवं बच्चों को घरों में बंद कर दिया। गांव वालों की सूचना पर वनक्षेत्राधिकारी गजेंद्र बहादुर सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। वनकर्मियों की मदद से उन्होंने मगरमच्छ को पकड़वा लिया और टाइगर रिजर्व के बीच बहने वाली माला नदी में छुड़वा दिया। वनक्षेत्राधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ करीब पांच फिट लंबा था। तालाब से निकलने के बाद संभवत: वह रास्ता भटक गया। उसे सुरक्षित पकड़कर माला नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें