वन्यजीव प्रभारी मौके पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के न्यूरिया थाना इलाके में स्थित भगतनिया फार्म के निकट बाघ ने बुधवार को रात चहल-कदमी की। सौदागर सिंह के खेत को जाने वाले कच्चे रास्ते में बाघ के मिले पगचिह्न मिले हैं। बाघ द्वारा खेत में पानी लगाने के उपयोग में लिए जाने वाले प्लास्टिक के पाइप को काट डाला गया।
इसके बाद खेतों की ओर किसान अकेले जाने से डर रहे हैं। बाघ की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम से वन्यजीव प्रभारी सोनिया सिंह व टाइगर ट्रैकर चेतन कुमार ने मौके पर पहुंचे। पगचिह्न ट्रेस कर बाघ की चहल कदमी होने की पुष्टि की। साथ में किसानों से समूह बनाकर खेतों की ओर जाने का आग्रह किया। सुरक्षा के लिए सतर्क किया गया है।