फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आबादी के निकट धूप में बैठा रहा बाघ, वीडियो वायरल

विज्ञापन
बाग में बैठा बाघ । स्रोत - वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कलीनगर। जंगल से बाहर पिपरिया संतोष गांव के निकट पहुंचे बाघ की दहशत जारी है। बृहस्पतिवार को बाघ आबादी के निकट बाग में बैठा नजर आया। दूर खड़े ग्रामीणों ने बाघ की वीडियो बनाकर वायरल की। वनकर्मी बाघ की निगरानी में जुटे हैं।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव के निकट एक सप्ताह से बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। बृहस्पतिवार को बाघ ने वॉचर पर हमलाकर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद भी बाघ की मौजूदगी जारी रही। बृहस्पतिवार को बाघ क्षेत्र के ही एक बाग में डेरा जमाए रहा। सुबह धूप में बैठे बाघ को देख दूर खड़े ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाई। वीडियो में बाघ धूप सेंकता नजर आ रहा है। सामाजिक वानिकी और टाइगर रिजर्व के वनकर्मी बाघ की निगरानी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें