फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान रोकने को खुद संकल्पित हो वनकर्मी

Tue, 09 Jun 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व के प्रभागीय कार्यालय में मंगलवार शाम हुए कार्यक्रम में सभी ने टाइगर रिजर्व के एक साल पूरा होने पर खुशी जताई और एक दूसरे को बधाई दी। डीएम ने कहा पीलीभीत के जंगल और वन्यजीव प्रदेश में सबसे अच्छे हैं। इन्हें सुरक्षित रखना वनविभाग के साथ जिलेवासियों का भी कर्तव्य है। उन्होंने कहा भविष्य में टाइगर रिजर्व से पीलीभीत के विकास और पहचान में मदद मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने केक काटकर पहली वर्षगांठ मनाई। इससे पूर्व डीएफओ कैलाश प्रकाश ने टाइगर रिजर्व की वर्ष भर की उपलब्धियां गिनाई। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के डॉ. मुदित गुप्ता ने कहा वन और वन्यजीव संरक्षण में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ हर संभव सहयोग कर रही है और आगे भी सहयोग जारी रहेगा। इस मौके पर संस्था की ओर से एक साल में शिकारी पकड़ने सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 वनकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने लिया। यहां डीएफओ आदर्श कुमार, वनक्षेत्राधिकारी केपी सिंह, डीके सिंह, अनिल शाह, मोहम्मद शहनियाज कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें