फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में धड़ल्ले से हो रहा मछली का शिकार

Fri, 30 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व में रहा मछली का शिकार
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व के बराही रेंज के जंगल में कड़ाके की ठंड में मछली का अवैध शिकार धड़ल्ले से हो रहा है।  राजपुर सिमरा इलाके के शिकारी झील और तालाबों मेंजाल लगाकर  मछली का शिकार कर रहे हैं। ठंड के चलते सौल खजरा, रोहू, टेंगन आदि मछलियों की मांग होने से बड़े शहरों को मछली भेजी जा रही है। जंगल में शारदा और वमनी नदी से भी खुले आम शिकार खेला जा रहा है। जबकि टाइगर रिजर्व बनने के बाद मछली सहित गौड़ उपज की नीलामी बंद कर दी गई थी और मछली का शिकार खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन इन दिनों वन कर्मियों की मिलभगत के चलते शिकार हो रहा है। टाइगर रिजर्व में धड़ल्ले से हो रहे मछली के शिकार पर विभागीय अफसर मौन धारण किए हुए हैं। रेंजर अनिल शाह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच में मछली का शिकार मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें