फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जानवरों के लिए चारा काट रही महिला पर झपटा बाघ

विज्ञापन
न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम हरईया,ऊर्फ हरकिशनापुर मे गन्ने के खेत मे काबिग करने के लिए बुलाये गए
विज्ञापन
न्यूरिया। गन्ने के खेत के पास जानवरों के लिए चारा काट रही गांव हरकिशनापुर निवासी महिला पर बाघ ने झपट्टा मारा। किसी तरह बाघ के हमले से बची महिला और पड़ोस के खेतों में काम रहे मजदूरों के शोर मचाने पर बाघ भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी है।
विज्ञापन


गांव हरकिशनापुर निवासी शिवचरण गांव से करीब एक किलोमीटर दूर हरेईया के पास शनिवार को खेत में गन्ने की छिलाई करा रहे थे। उनके खेत के बराबर में शिवचरण की पत्नी हरीश कुमारी जानवरों के लिए चारा काट रही थी। इसी समय हरीश कुमारी पर बाघ ने हमला कर दिया। गन्ने के खेत में काम कर रहे मजदूरों के शोर मचाने पर बाघ शिवचरण के गन्ने के खेत में चला गया। सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। निगरानी के लिए माला रेंज रिछौला से मणिकांत व सूर्या हाथी को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें