फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने बछड़े को बनाया निवाला, सड़क पर मिला शव

Mon, 27 Mar 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बाघ ने बछड़े को बनाया निवाला, सड़क पर मिला शव
विज्ञापन
पताबोझी गांव निवासी तिलकराम के बछड़े को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। मृत बछड़ा सड़क पर पड़ा मिला। इधर, सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों से लोगों ने जमकर धक्कामुक्की की। मामला शांत होने पर वनकर्मी शव को कब्जे में ले सके। इधर, बाघ की लगातार चहल कदमी से क्षेत्र के लोग दहशत में है। सुबह बछड़े को ढूंढने निकले तिलकराम का बछड़ा भोलापुर गांव के समीप सड़क पर पड़ा मृत मिला। उसका कुछ हिस्सा नोचकर खाया हुआ था। तिलकराम ने बताया कि रात को बछड़ा पशुशाला में बंधा था। रात में किसी समय बछड़ा खुलकर खेतों की ओर चला गया। सोमवार सुबह बछड़ा पशुशाला में नहीं दिखा तो तलाश शुरू कर दी। उधर, गांव भोलापुर निवासी छत्रपाल ने बताया कि बाघ ने रात को उसके दरवाजे पर भी पंजा मारा और दहाड़ा था। बाघ द्वारा बछड़े को शिकार बनाने का पता लगने पर भोलापुर और आसपास गांवों के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृत बछड़े को उठाकर ले जाने की कोशिश की ग्रामीण विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने वनकर्मियों से धक्का मुक्की भी की। हालांकि कुछ लोगों के समझाने पर ग्रामीण शांत हो गए। इसके बाद वनकर्मी मृत बछड़े को उठाकर ले जा सके। बाघ की चहल कदमी से क्षेत्र के लोग दहशत में है। बाघ को जंगल में न खदेड़े जाने को लेकर लोगों में रोष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें