फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ ने खेत में किया गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। टाइगर रिजर्व के माला रेंज के गढ़ा बीट क्षेत्र के गांव बैजूनगर निवासी डोरी लाल के गन्ने के खेत में बाघ ने गाय का शिकार किया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने भी बाघ को देखा। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निगरानी शुरू की। घटना और बाघ की चहलकदमी से किसानों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

बैजूनगर निवासी बनवारी लाल खेत में गन्ना की कटाई कर रहे थे। दोपहर में पड़ोस के डोरी लाल के गन्ने के खेत में बाघ ने एक गाय पर हमला कर दिया। जिसे देखकर किसान वहां से भाग खड़ा हुआ और अपनी जान बचाई। इसके बाद गांव वालों को सूचना दी। वन विभाग को सूचना दी। माला रेंजर रोबिन कुमार ने बताया है सूचना मिली है। मौके पर टीम पहुंची है और निगरानी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें