फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ की पहचान को लगाए गए कैमरे

Sun, 18 Jun 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
माला रेंज में रूपपुर निवासी केवल प्रसाद पर हमले करने वाले बाघ की पहचान के लिए वन विभाग ने कैमरे लगाए हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पिछले दिनों घायल मिले बाघ ने हमला कर किसान को मौत के घाट उतार दिया होगा। उधर, अमरिया क्षेत्र में हुए हमले के बाद वनकर्मियों की टीम को सतर्कता बरतने को लगाया गया है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर मरौरी निवासी 57 वर्षीय केवल प्रसाद पर शुक्रवार की रात बाघ ने हमला कर मार डाला था। किसान का शव जंगल के अंदर मिला था। चूंकि इस वनक्षेत्र में पिछले दिनों एक बाघ का फोटो पर्यटकों ने खींचा था, जिसमें उसे एक पैर से घायल दिखाया गया है। माना जा रहा है कि दौड़ने में दिक्कत होने के चलते इसी घायल बाघ ने ही झाड़ी में छिपकर केवल प्रसाद पर हमला कर मार डाला होगा। हालांकि वनविभाग इसे महज अफवाह मान रहा है। किसान पर किस बाघ ने हमला किया यह जानने के लिए वनविभाग ने डब्ल्यडब्ल्यूएफ की मदद से घटना स्थल के आसपास कैमरे लगाए हैं। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि जिस जगह घटना हुई है उससे कुछ दूरी पर घायल बाघ होने की बात सामने आई थी, लेकिन हमला उसी बाघ ने किया है कहना मुश्किल है। जांच की जा रही है जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उधर शनिवार को अमरिया क्षेत्र के सूरजपुर गांव में किसान गोपाल सिंह पर हमला कर घायल करने वाले बाघ की पहचान के लिए भी सामाजिक वानिकी की टीम लगाई गई है। रेेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया इस क्षेत्र में बाघों का परिवार करीब चार साल से जंगल से बाहर घूम रहा है। उसकी निगरानी कराई जा रही है साथ ही ग्रामीणों से भी समूह बनाकर खेतों पर जाने को कहा गया है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें