फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के हमले में तीन युवक घायल, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
बाघ के हमले के बाद जमा भीड़ - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
पीलीभीत/ गजरौला। सुबह 7:00 बजे थाना गजरौला क्षेत्र के जरी निवासी दो भाई गुरप्रीत सिंह और हरदीप सिंह बुलेट मोटरसाइकिल से खेत की तरफ जा रहे थे। लिंक मार्ग शिव नगर रोड पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह के घर के पास बैठे बाघ ने बैठा अचानक मोटरसाइकिल सवार दोनों पर छलांग लगा दी। दोनों हमले में बच कर भाग गए। इसके तुरंत बाद ही लालपुर निवासी राम बहादुर 50 वर्ष पुत्र कढेराम अपनी साइकिल से निजी स्कूल जा रहे थे। यह वहां पर चौकीदारी करते हैं। बाघ ने तुरंत घूम कर रामबहादुर पर भी हमला कर दिया। इन्हें बाघ के पंजे लगे।उन्होंने एक डंडा उठाकर बाघ के मुंह में डाल दिया। इसके बाद जरी निवासी उजागर सिंह लालपुर से अपने नौकर को देखने गए थे। वापस आते समय बाघ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इसमे वह घायल हो गए। उन्हें भी बाघ के पंजे कंधे और सिर में लगे हैं। तीसरा व्यक्ति लालता प्रसाद पुत्र सेवाराम निवासी लालपुर उजागर सिंह के यहां काम करने आ रहा था। उसके ऊपर बाघ ने हमला कर दिया। वह भी घायल हो गया। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर लालपुर के ग्राम प्रधान मिलाप सिंह पहुंच गए। और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। बाघ घर के बाहर काफी देर तक बैठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें