फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही महिला पर बाघिन का हमला, घायल

Mon, 06 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
घर में सो रही महिला पर बाघिन का हमला, घायल
विज्ञापन
वन विभाग के सुरक्षा इंतजामों को धता बताते हुए बाघिन ने 24 घंटे के अंदर दूसरा हमला किया। शाहगढ़ क्षेत्र के ही करनापुर गांव निवासी जस्सा सिंह के फार्म हाउस में घुसकर बरामदे में सो रही उनकी पत्नी पर हमला कर घायल कर दिया। घरवालों ने बाघिन से मुकाबला किया जिस पर वह उन्हें छोड़कर भाग गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाघिन के हमले की लगातार बढ़ती घटनाओं के चलते मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक उमेंद्र शर्मा ने पीलीभीत पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। बाघिन ने शनिवार/रविवार की रात को शाहगढ़ क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी धनीराम पर हमला कर उस समय मार डाला था जब वह खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था। घटना के बाद वन विभाग की टीम बाघिन के जंगल में जाने की बात कह रही थी साथ ही उसके पुन: घटना स्थल पर आने की संभावना व्यक्त करते हुए पिजरा भी लगाया था, लेकिन वन विभाग के अनुमान और सुरक्षा को धता बताकर बाघिन लगभग दो किमी दूर शाहगढ़ स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के निकट गांव करनापुर निवासी जस्सा सिंह के घर जा धमकी। बरामदे में बिछी चारपाई पर मच्छरदानी लगा कर सो रही जस्सा सिंह की पत्नी 50 वर्षीय मंजीत कौर पर हमला कर दिया। आहट पर मंजीत कौर जाग गई और बाघ से मुकाबला कर अपने को बचाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य भी जाग गए। सभी बाघिन पर टूट पड़े। इसके चलते बाघिन महिला को छोड़ करीब एक किमी दूर स्थित गन्ने के खेत में चली गई। इस हमले में महिला के सीने और हाथ पर जख्म हुए हैं। परिवार वालों ने रात में ही 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाने के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को भी घटना की सूचना दी। दो दिन के भीतर बाघ के दो हमले से क्षेत्र के लोगों में दहशत  है। उधर घटना की सूचना पर सोमवार शाम को पीसीसीएफ उमेंद्र शर्मा, वनसंरक्षक वीके सिंह स्थानीय वनाधिकारियों के
विज्ञापन

साथ मौके पर पहुंचे। पीसीसीएफ ने बाघिन को टैंक्यूलाइज करने के आदेश कर दिए हैं। इसके लिए दुधवा से टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें