फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देर रात घूम रहे तीन युवकों को लिया हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। रात में घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद उनको थाने लाया गया। परिवार के लोगों के आने पर पुलिस ने हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन




शुक्रवार की रात्रि में घुंघचाई पुलिस पूरनपुर-बंडा हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान घुंघचाई बंडा हाईवे पर स्थित सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा मोड़ के पास बाइक पर सवार तीन युवक खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों ने वताया कि वे पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव से रिश्तेदारी में हुई जन्मदिन की पार्टी से वापस आ रहे हैं। सूचना पर युवकों के परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने हिदायत देकर तीनों युवकों को छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें