फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बंद घर में जुआ खेलते तीन युवक दबोचे, 2.27 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक बंद घर में जुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि एक आरोपी भाग गया। पुलिस ने मौके से 2.27 लाख रुपये बरामद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में तैनात एसएसआई संजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह ठेका चौकी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि मोहल्ला शेर मोहम्मद स्थित गुड्डू उर्फ मोहम्मद अकबर के बंद मकान में जुआ खेला जा रहा है। इस पर वहां दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से 2.27 लाख रुपये बरामद किए।
तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया तो एक आरोपी भागने में सफल रहा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहल्ला डालचंद निवासी सजर अली उर्फ चोना, मोहल्ला आसफजान निवासी राजा गुप्ता व मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी गुड्डू उर्फ अकबर बताया। जबकि फरार व्यक्ति की पहचान मोहल्ला खेरुल्लाशाह निवासी एजाज अहमद उर्फ पप्पू टेलर के रूप में की गई। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

000
सट्टा खेल रहे चार लोगों को दबोचा
पीलीभीत। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर सट्टा खेल रहे चार लोगों को दबोच लिया। उनके पास से 24 सट्टा पर्ची व 23 हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना मोहल्ला मस्जिद पठानी निचासी राजीव अरोड़ा, ज्योति अरोड़ा, मोहल्ला साहूकारा निवासी मनीष पांडेय, मोहल्ला डोरीलाल निवासी बॉबी कुमार बताए। उपनिरीक्षक दीपचंद की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें