फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर सवार तीन युवक बस से भिड़े, एक की मौत

Thu, 22 Jun 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया कॉलोनी के पास रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल कराया जा रहा है। तीनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ट्रिपल राइडिंग कर रहे कोई भी युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। बृहस्पतिवार देर शाम न्यूरिया की ओर से एक बाइक पर तीन युवक पीलीभीत की ओर आ रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया कॉलोनी के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पीलीभीत डिपो की रोडवेज और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस तीनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य अज्ञात घायल गंभीर है। जिनका इलाज किया जा रहा है। एसएचओ न्यूरिया जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है। मृतक और घायलों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें