फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न करने पर तीन चीनी मिलों को नोटिस

Fri, 11 Aug 2017 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
चीनी मिल
विज्ञापन
पीलीभीत जिले की तीन चीनी मिलों पर किसानों का 71.53 करोड़ रुपया बकाया है। भुगतान न करने पर डीसीओ ने तीनों मिलों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में जल्द भुगतान न करने पर गन्ना आवंटन क्षेत्र में कटौती की चेतावनी दी है। जिले में गन्ना आपूर्ति के लिए चार मिले हैं। इसके अलावा कुछ क्षेत्र का गन्ना पड़ोसी जनपद की मिलों को भी जाता है। जिले की बात करें तो दो सहकारी और दो प्राइवेट मिलों को गन्ना आपूर्ति होती है जिसमें शहर स्थित एलएच शुगर मिल ने काफी समय पहले ही अपना सारा गन्ना भुगतान कर दिया जबकि बरखेड़ा स्थित बजाज चीनी मिल और पूरनपुर व बीसलपुर स्थित सहकार चीनी मिलों पर किसानों का भुगतान बाकी है। तीनों मिलों पर 71.53 करोड़ बकाया है जिसमें सर्वाधिक 39.75 करोड़ बरखेड़ा की बजाज मिल पर है जबकि बीसलपुर और पूरनपुर की सहकारी मिलों पर क्रमश: 12.54 व 19.24 करोड़ रुपया बाकी है। हालांकि बरखेड़ा की बजाज मिल पर एक अरब से अधिक भुगतान बाकी था जो प्रशासन के दबाव के चलते धीरे धीरे हो रहा है लेकिन सहकारी मिलों के बंद होने के बाद दोनों का भुगतान बंद पड़ा है। इस पर डीसीओ राजेश्वर यादव ने तीनों चीनी मिलों को नोटिस जारी किया है। बरखेड़ा की बजाज और दोनो सहकारी मिलों के प्रबंधकों के नाम जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो मिल क्षेत्र को आवंटित गन्ना क्षेत्र में कटौती कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें