बीसलपुर। शुक्रवार शाम भड़रिया मोड़ और गांव अमृता खास के बीच दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अब्बास, दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़िया नूरानपुर निवासी उग्रसेन और उनकी पत्नी फूलमती घायल हुए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ फार्मासिस्ट शशि भूषण राव ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।