फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर तीन पंचायत सफाई कर्मी सस्पेंड

Mon, 24 Apr 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंडलायुक्त के पहले दौरे पर एक पंचायत सफाई कर्मी पर गाज गिर गई। उनके निर्देश पर डीपीआरओ ने गांव में गंदगी मिलने पर मैनाकोट के सफाई कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा दो अन्य सफाई कर्मी शिकायतों के आधार पर सस्पेंड कर दिए गए। सोमवार को निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त को मैनाकोट गांव में गंदगी मिली। उन्होंने गांव के पंचायत सफाई कर्मचारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इस पर डीपीआरओ शशिकांत पांडेय ने मैनाकोट के पंचायत सफाई कर्मचारी रामऔतार सोनकर को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा अमरिया ब्लाक के गांव उदयपुर के सफाई कर्मी जगन्नाथ व छोटेलाल को भी सस्पेंड कर दिया गया। दोनों सफाई कर्मी लंबे कई दिनों से गांव नहीं पहुंच रहे थे, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी। जांच में आरोप सही मिलने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें