फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री का हस्तक्षेप काम न आया जिला अस्पताल के तीन डाक्टर कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या पहले से ही कम है। शनिवार को तीन डॉक्टर और कार्यमुक्त कर दिए गए। यह स्थिति तब है जब गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने डाक्टरों को तब तक कार्यमुक्त न करने का आग्रह जिलाधिकारी से किया था, जब तक नए डाक्टर ज्वाइन नहीं कर लेते।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के लिए डॉक्टरों के 26 पद स्वीकृत हैं। दो चिकित्सक पहले ही कार्यमुक्त किए जा चुके हैं। तीन चिकित्सक डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. अनिल कुमार मिश्रा को कार्यवाहक सीएमएस डॉ. बीएस यादव ने शनिवार को कार्यमुक्त कर दिया। अब यहां 12 चिकित्सक बचे हैं, इमनें से तीन संविदा के हैं। कार्यवाहक सीएमएस ने बताया कि शासन के आदेश पर तीनों डॉक्टरों को कार्यमुक्त किया गया है।
जिन डाक्टरों को इनके स्थान पर ज्वाइन करना था, उनमें से वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. शरद कुमार ने योगदान किया लेकिन बीमारी के चलते वह लंबे अवकाश पर चले गए है। इसके अलावा सीएमएस डॉ. विजय कुमार तिवारी पहले से चिकित्सा अवकाश पर हैं। रेडियोलॉजिस्ट केके सेन भी चिकित्सा अवकाश पर हैं। इस स्थिति में चिकित्सा सेवाओं का संचालन प्रभावित है।
विज्ञापन

हां मैंने तीन डॉक्टरों को रोके जाने का आग्रह जिलाधिकारी से किया था। डीएम ने सीएमएस से कहा था। सीएमएस ने आदेश नहीं माना। इस विषय में अब सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखेंगे। लखनऊ जाकर स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगे। जिले में डाक्टरों की तैनाती करने के लिए आग्रह करेंगे। -संजय सिंह गंगवार, राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें