फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पीलीभीत मार्ग पर गांव जसौली के पास बृहस्पतिवार की शाम हुए सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार एक परिवार के तीन लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला दौलतपुर निवासी आलम बृहस्पतिवार की शाम पीलीभीत से बाइक से अपने घर आ रहे थे। बाइक पर उनके परिवार की हिना और दानिश भी थे। रास्ते में गांव जसौली के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर में बाइक भी टूट गई। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे लोगों की कोई चोट नहीं आई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें