पीलीभीत। शाही ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाने के बाद ग्राम पंचायत के कार्यों को चलाने के लिए जिला अधिकारी ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है।
इसमें ग्राम पंचायत सदस्य दीनदयाल, ममता देवी और अफरोज को शामिल किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया जिलाधिकारी को ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों की सूची भेजी गई थी। उसके आधार पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति अग्रिम आदेशों तक प्रधान पद के कार्य करती रहेगी। संवाद