दीपक और सूर्यप्रताप की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस (डायल 112) घायल कुलदीप को बीसलपुर के अस्पताल लेकर जा रही थी, रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के बाद बीसलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षतिग्रस्त बुलेट को देख आशंका जताई जा रही है कि टक्कर जबरदस्त हुई है। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि सूर्यप्रताप के भाई अरुण की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसे के बाद से तीनों युवकों के घरों में चीख पुकार मची हुई है। तीनों युवक अविवाहित थे।