फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नेपाल से हरीपुर जंगल में घुसे तीन हाथी, किसानों में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नेपाल से दुधवा के रास्ते हरीपुर जंगल में आए हाथियों में दो हाथी दुधवा की ओर जबकि एक हाथी खुटार रेंज की ओर चला गया। जंगल मेंं हाथियों के आने की जानकारी पर आसपास के किसानों में खलबली मच गई।
विज्ञापन




नेपाल से दुधवा होते हुए कभीकभार हाथियों का झुंड हरीपुर और बराही रेंज के जंगल में आ जाता है। तीन साल पहले हाथियों के झुंड ने हरीपुर जंगल के समीप गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर आदि किसानों के खेतों में घुसकर फसलें खाईं और खराब की थीं। दो दिन पहले फिर तीन हाथी हरीपुर जंगल में आ गए।
हरीपुर रेंजर वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दो दिन पहले आए दो हाथी दुधवा की ओर चले गए। एक हाथी सूखे नाले को पार कर खुटार की ओर गया है। हाथियों की चहलकदमी को लेकर कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों से खेतों पर समूह में जाने की अपील



पीलीभीत। डीएम ने जंगल से सटे गांवों के प्रधानों के साथ शुक्रवार को गांधी सभागार में बैठक की। बैठक में उनकी समस्याओं को जानकारी कर उन्हें वन्यजीव व मानव संघर्ष के लिए जागरूक किया। उन्होंने खेतों में समूह में जाने की अपील की। यह भी कहा कि साथ में लाठी-डंडा व टार्च भी रखें। इसके अलावा सुबह-शाम खेतों पर न जाने की हिदायत दी।



बैठक में टांडा छत्रपति के ग्राम प्रधान ने गांव में लाइट न होने की समस्या को बताया। साथ ही ढकिया ताल्लुक महाराजपुर में हाथी के झुंड के फसलों को नुकसान पहुंचाने की समस्या की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि वन क्षेत्र के आसपास के 25 किलोमीटर क्षेत्र में तार फेसिंग की धनराशि मिल चुकी है। जल्द ही काम को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन




इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें