बीसलपुर। बरेली मार्ग के मंडरा मोड़ पर मंगलवार को सुबह छुट्टा पशु से टकराकर बाइक पर सवार एक परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी अरुण कुमार उर्फ डिंपल मंगलवार को सुबह बरेली से बाइक से नगर को आ रहे थे। बाइक पर उनकी मां गंगा देवी और पुत्री मानसी भी थीं। रास्ते में मंडरा मोड़ पर सामने आए छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार तीनों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है l संवाद