पीलीभीत। उत्तराखंड के जिला पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रेल विभाग की ओर से तीन अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए बुधवार से चलाई गईं ट्रेनों में गाड़ी संख्या 05125 विशेष गाड़ी टनकपुर से 20:30 बजे, पीलीभीत से 21:55 बजे, भोजीपुरा से 22:42 बजे, इज्जतनगर से 23:02 बजे प्रस्थान कर बरेली सिटी 23:30 बजे पहुंचेगी। वहीं 05126 टनकपुर-इज्जतनगर पुलिस परीक्षा विशेष गाड़ी टनकपुर से 21:30 बजे, पीलीभीत से 22:55 बजे, भोजीपुरा से 23:35 बजे प्रस्थान कर इज्जतनगर 23:55 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा 05127 पीलीभीत-इज्जतनगर पुलिस परीक्षा विशेष गाड़ी पीलीभीत से 19:10 बजे, भोजीपुरा से 19:47 बजे प्रस्थान कर इज्जतनगर 20:40 बजे पहुंचेगी। संवाद