बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मंडन निवासी श्रीपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जिला शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव ढकिया निवासी अवनीश, कुथिया बिठौरा निवासी सुंदरलाल व नन्हेंलाल उसके घर आए। उन्होंने किराये पर ट्रैक्टर देने को कहा। इसके बदले में 35 हजार रुपये प्रति माह देने की बात कही। श्रीपाल का कहना है कि समय पूरा होने पर जब किराये के रुपये मांगे तो ट्रैक्टर वापस कर गए। बार-बार पैसा मांगने पर उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अवनीश, सुंदरलाल और नन्हेंलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद