पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नगर पंचायत नौगवां पकड़िया निवासी अरशद अली ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा है कि 10 अगस्त की दोपहर एक बजे वह अपने चैंबर में बैठे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने और पत्नी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करके जेल भिजवा देने की धमकी दी। अधिवक्ता ने बताया कि धमकी की रिकॉर्डिंग उनके फोन में मौजूद हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद