फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: न्याय न मिलने पर दी कोतवाली में आत्मदाह करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव टिकरी निवासी वृद्ध रमेश चंद्र ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देकर न्याय न मिलने पर कोतवाली में ही आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


गांव टिकरी निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि गांव में ही उनका एक बेशकीमती भूखंड है। गांव के दो दबंगों ने शस्त्रों के बल पर कुछ समय पहले उनसे सादा कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। उसके बाद उन दबंगों ने उनके भूखंड पर कब्जा कर लिया। वह घर में अकेले हैं। उनके कोई पुत्र भी नहीं है। दबंगों के कब्जा करने की जानकारी होने पर जब वह 28 जुलाई 2024 को अपने भूखंड पर गए तो उन्होंने गाली-गलौज किया, मारापीटा और झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी।
इसके बाद रमेश चंद्र ने कोतवाली में समाधान दिवस में और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला। रमेश चंद्र ने बृहस्पतिवार को पुन: कोतवाली में तहरीर देकर अपने भूखंड से दबंगों का कब्जा हटवाने और दबंगों पर कार्रवाई कराने की मांग की। तहरीर में चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह कोतवाली परिसर में ही आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बावत कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है। दूसरे पक्ष को बुलवाया गया है। दोनों पक्षों से आमने-सामने बात की जाएगी। उसके बाद इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें