पीलीभीत। बंद मकान का ताला तोड़कर चोर मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौनैरा निवासी कुंवरपाल ने शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसका एक मकान कोतवाली क्षेत्र के पिंक सिटी कॉलोनी में निर्माणाधीन है। मकान पर ताला लगा है।
बृहस्पतिवार रात चोरों ने ताला तोड़ा और मकान के अंदर से पानी की मोटर, सरिया समेत अन्य निर्माण सामग्री चोरी कर ली। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर परिजनों से सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को परखा। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद